भोपाल। गांधी नगर थाना इलाके मे करीब छह दिन पहले हुए सड़क हादसे मे उसी दिन एक युवक की मौत के बाद गंभीर रुप से घायल दूसरे युवक की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक युवक बाइक से जा रहे थे, जिन्हे लौडिंग वाहन ने टक्कर मार दी थी। थाना पुलिस ने बताया कि नारियलखेड़ा इलाके मे रहने वाला 21 वर्षीय उत्पल भार्गव आईटी पार्क स्थित टेक्नोटॉक्स बिजनेस साल्यूशन कंपनी में नौकरी करता था। बीती 6 फरवरी की रात करीब आठ बजे वह अपनी बाइक से घर जाने के लिए निकला था। उसके साथ चर्च रोड जहांगीराबाद पर रहने वाला उसका दोस्त 26 वर्षीय साहिल पुत्र परवेज भी था। जैसै ही उनकी बाइक गांधी नगर इलाके मे स्थित बिशनखेड़ी चौराहे के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार से आ रहे लोडिंग आटो ने की बाईक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना मे दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई थी। आसपास के लोगो की मदद से उन्हें उपचार के लिये हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ घंटे चले इलाज के बाद उत्पल की मौत हो गई थी। वहीं गंभीर रूप से घायल साहिल का इलाज जारी था। उपचार के दौरान उसकी हालत भी लगातार नाजूक होती गई, आखिरकार बीती सुबह उसने भी दम तोड़ दिया। हॉस्पिटल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंप दिया। टक्कर मारने वाले वाहन चालक के खिलाफ एक्सीडेंट का केस दर्ज किया था।