झारखंड वासियों के लिए एक और वंदे भारत की सौगात मिलने वाली है। 12 मार्च को रांची स्टेशन से हरी झंडी दिखाई जाएगी। इससे पहले दो वंदे भारत ट्रेन रांची से हावड़ा व पटना के लिए संचालित हैं। इनकी सेवाएं लोगों के बीच काफी पसंद की जा रही हैं।रांची से बनारस के लिए वंदे भारत का इंतजार यात्री कई दिनों से कर रहे थे, लेकिन अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है। उल्लेखनीय है कि पीएम नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रांची से बनारस वंदे भारत ट्रेन चलने से खासकर उन यात्रियों को लाभ होगा, जो काशी लगातार भगवान शिव के दर्शन करने जाते हैं। इसके अलावा अयोध्या जाने वाले भी काशी से अयोध्या आसानी से जा सकेंगे।

जानें रूट व किराया

रांची से बनारस वंदे भारत ट्रेन के रूट की बात करें तो यह ट्रेन बोकारो स्टील सिटी, हजारीबाग, कोडरमा व गया जंक्शन होकर चलाई जाएगी। वही, किराए की बात करें तो रांची से बनारस के लिए चेयर कार का किराया 1300 से 1400 रुपए तक हो सकता है। वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2200 से 2400 रुपये तक हो सकता है। हालांकि, किराए को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।