पटना | बिहार में नई सरकार यानी एनडीए 2.0 के बनने के बाद कैबिनेट की बैठक हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में नई सरकार के गठन के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक थी। इसमें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंत्री विजय चौधरी, समेत मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य शामिल हुए। कैबिनेट की बैठक में बिहार विधानमंडल का बजट सत्र की तारीख (पांच फरवरी) बढ़ने की सूचना मिली है। वही कैबिनेट की बैठक में कुल चार प्रस्ताव पर मोहर लगे।इधर, सूचना यह भी मिल रही है कि भाजपा की ओर से वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ भाजपा ने विधानसभा सचिव को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस भेजा है। भाजपा की ओर से कहा गया है कि नई सरकार बनने के बाद वर्तमान अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पर सभा का विश्वास नहीं रह गया है। इसलिए इनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाए।