बांदा। बांदा जिले में पति के साथ ससुराल जा रही महिला ने 3 लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। आरोप है कि गुरेह गांव के पास देर रात शराब के नशे में 3 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया और एक  ने उसके प्राइवेट पार्ट में शारब की बोतल डाल दी। पीड़िता ने जब अपने साथ हुई बर्बरता की कहानी पुलिस को बताई तो उनके होश उड़ गए। पीड़िता के अनुसार वह अपने पति के साथ मायके से ससुराल जा रही थी। तभी कोतवाली देहात के गुरेह गांव के पास पति के 3 दोस्त मिले जिन्होंने उन्हें रोक लिया। पीड़िता ने बताया कि घटना के वक्त उसका पति नशे में था। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने बताया कि 2 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया  लेकिन तीसरा व्यक्ति पीड़िता के विरोध से रेप करने में असफल रहा तो उसने महिला के प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल को डाल दिया। इसके बाद पीड़ित महिला ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला और उसके पति को कोतवाली ले आई। पुलिस मामले में महिला के बयान पर जांच में जुटी है। इस मामले की जानकारी देते हुए बांदा अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई घटना की जानकारी के बाद मौके पर कई थानों का पुलिस फोर्स और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिस महिला ने घटना की जानकारी दी वह महिला अपने 2 परचित के व्यक्तियों के साथ मोटरसाइकिल से ससुराल जा रही थी जिसमें से एक व्यक्ति रिक्शा चलाता है और दूसरा उसका परिचित है। इन लोगों ने रास्ते में शराब पी। महिला भी शराब पिए हुए थी। शराब के नशे में ये लोग हंगामा करने लगे। इसके बाद मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची और 2 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ की जा रही है प्रथम दृष्टया मामला छेड़छाड़ का है।