भोपाल। राजधानी की गांधीनगर पुलिस ने एक ऐसे आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला कायम किया है, जिसने एक युवती को शादी का झांसा देकर लिवइन मे रखा और बच्चा होने के बाद तीन साल पहले उसे छोड़कर भाग गया। बाद मे आरोपी ने बैरागढ़ में रहने वाली 22 साल की युवती को अपने जाल मे फंसाते हुए साथ रख लिया। इसके बाद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जानकारी मिलते ही पूर्व लिवइन पार्टनर थाने जा पहुंची और मामला दर्ज कराया। थाना पुलिस के अनुसार बेहटा गांव बैरागढ़ में रहने वाला  अरुण खटक पेशे से ड्रायवर है। करीब पांच साल पहले उसने रायसेन जिले के एक गांव की 24 वर्षीय युवती को अपने जाल मे फंसाकर उससे औपचारिक शादी की और मार्च 2020 मे उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया, आरोपी उसके साथ करीब दो साल तक मंडीदीप में रहा।  अरुण ने पीड़िता से सामाजिक रीति रिवाज या कानूनी रुप से शादी नहीं की लेकिन दोनों का एक बच्चा है। करीब तीन साल लिव इन में रहने के बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। बाद मे उसने बैरागढ़ में रहने वाली 22 साल की युवती को अपने जाल मे फसांकर अगवा कर लिया और उसके साथ रहने लगा। युवती के परिजनो की शिकायत पर थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्जकर उसकी खोजबीन शुरु की। बाद ते पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। लेकिन युवती ने परिवार वालो के साथ रहने से इंकार कर दिया। इसी बीच मामले की भनक लगने पर अरुण की पहली लिव इन पार्टनर थाने जा पहुंची और पुलिस को सारी बात बताई। पुलिस ने उसकी शिकायत पर अरुण के खिलाफ प्रकरण दर्जकर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।