बेंगलुरु । कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में इस बार कांग्रेस ने 5 बार के विधायक 91 वर्ष के शमनूर शिव शंकरप्पा को, दावणगेरे दक्षिण से अपना उम्मीदवार बनाया है। उन्हें छठवीं बार कांग्रेस ने टिकट दिया है। वह कांग्रेस के सबसे बुजुर्ग विधायक हैं। कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में इस बार वह सबसे बुजुर्ग उम्मीदवार भी हैं। कांग्रेस ने उनके ऊपर 91 साल की उम्र होने के बाद भी विश्वास जताया है। उनके मतदाता भी उनके ऊपर विश्वास करते हैं। उनका जीतना तय माना जा रहा है।