रांची। झारखंड में आज राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस बीच अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

चाईबासा में आज का मौसम

चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में शुक्रवार को दिन में आसमान में बादल छाये रह सकते हैं। शाम के समय तेज वर्षा की भी संभावना है। इस बीच इन इलाकों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पलामू में आज का मौसम

पलामू, गढ़वा व लातेहार में उमस भरी गर्मी कायम है। इससे जनता बेहद परेशान है। यहां गुरूवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वर्षा का कुछ अतापता नहीं है। अगले कई दिनों तक हल्की वर्षा के साथ मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है।

कोडरमा में आज का मौसम

आज कोडरमा में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। अगले पांच दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

चतरा में आज का मौसम

आज चतरा में मौसम सामान्य रहेगा। धूप और बादल दोनों का प्रभाव दिखाई दे सकता है। दोपहर एक बजे अपराह्न तक धूप रहेगी। उसके बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे।