हरियाणा के नारनौल में तेंदुए ने उत्पात मचाया हुआ था। तेंदुए के आतंक के कारण लोग काफी दहशत में थे। वहीं, अब तेंदुए को आखिरकार काबू में कर लिया गया है। वन विभाग और वाइल्डलाइफ की टीम ने नारनौल के एक गांव से तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया है। वन विभाग और वाइल्डलाइफ की टीम तेंदुए को सात दिन से इसे काबू करने के प्रयास में थी।

6 साल है तेंदुए की उम्र

कल रात नौ बजे तीन जिलों की टीम ने इसे पिंजरे में कैद कर लिया है। तेंदुए की उम्र करीब 6 साल बताई जा रही है।