Jyotiraditya Scindia: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक ट्वीट पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। सिंधिया ने कहा कि, सत्ता के लिए कांग्रेस ने देश को तोड़ने का काम किया है।
नए गठबंधन की सूरत भी वही, नीयत भी वही
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि ‘1947 – सत्ता के लिए भारत तोड़ा, 1975 – सत्ता के लिए आपातकाल लागू किया, 2022 – सत्ता के लिए तुष्टिकरण से ओत-प्रोत भारत जोड़ो यात्रा की, 2023 – सत्ता के लिए व भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए गठबंधन INDIA जोड़ो। ये जोड़-तोड़ की राजनीति वर्षों से कांग्रेस की विचारधारा का हिस्सा रही है। नए गठबंधन की सूरत भी वही, नीयत भी वही।’