डोडा जिले में भद्रवाह-पठानकोट सड़क मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है और करीब आठ लोग घायल हो गए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है।कठुआ के बनी से भद्रवाह जा रहा ट्रैक्स वाहन गुलडंडा इलाके में हादसे का शिकार हो गया।

इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई है और करीब आठ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले रवाना किया गया है।रामबन के रामपारी इलाके में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना हो गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है। एसएसपी रामबन मोहिता शर्मा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जिले के रामपारी इलाके में अल्टो कार हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में मोहम्मद अफजल और मोहम्मद अजमात की मौत हो गई। पुलिस की इस मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।