मुंबई  । नागपुर से मुंबई जा रही एअर इंडिया की एआई 630 फ्लाइट में एक महिला पैसेंजर को बिच्छू ने डंक मार दिया। एअर इंडिया ने शनिवार को बताया कि घटना 23 अप्रैल यानी पिछले महीने की है। एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होने के बाद वहां पहले एक डॉक्टर ने महिला का ट्रीटमेंट किया और फिर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। अब वह ठीक है। उन्होंने बताया कि फ्लाइट में किसी पैसेंजर को बिच्छू का डंक मारने का अनोखा मामला है। घटना की जानकारी मिलते ही एयर इंडिया की इंजीनियरिंग टीम ने फ्लाइट की जांच की। हमारी टीम ने प्रोटोकॉल का पालन किया। फ्लाइट का इंस्पेक्शन किया और कीड़े मारने वाली गैस छोड़कर बिच्छू को निकाला। यात्रियों को हुई परेशानी और असुविधा के लिए हमें खेद है।