झारखण्ड | मानसून के सक्रिय होने और रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश से रांची का पारा 24 घंटे में चार डिग्री लुढ़का है। आमजन ने पिछले दो दिन की तुलना में उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की।मानसून के सक्रिय होने और रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश से रांची का पारा 24 घंटे में चार डिग्री लुढ़का है। आमजन ने पिछले दो दिन की तुलना में उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। मौसम केंद्र के मुताबिक सोमवार को रांची में तीन मिमी बारिश हुई थी, वहीं अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया था। मंगलवार को रांची का अधिकतम पारा 25.8 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में सामान्य से 3.4 डिग्री नीचे रहा है।