मोरिंगा के पत्ते सबसे ज़्यादा पोषण से भरपूर माने जाते हैं। मोरिंगा यानी सहजन के पेड़ को जादुई भी माना जाता है, क्योंकि इसके पत्तों से लेकर फलियां, फूल और तने तक सभी चीज़ें सेहत के लिए बेहतरीन साबित होती हैं।

बनाएं मोरिंगा पाउडर : इसके लिए आपको चाहिए होंगी मोरिंगा की ताज़ा पत्तियां। इनको धो कर सूखे कपड़े में फैला कर रख दें और छांव में सुखा लें। ध्यान रहे कि सीधे धूप में न रखें। आप चाहे तो इसके ऊपर एक और सूखा कपड़ा रख सकती हैं ताकि यह जल्दी सूख जाएं। इनको 4-5 दिन तक सूखने दें। छठे दिन जब ये पत्तियां पूरी तरह से सूख जाएं, तो इनको मिक्सी में डालकर पाउडर बना लें।

मोरिंगा हेयर पैक : आप मोरिंगा के इस पाउडर को हेयर पैक के लिए कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। दही में मोरिंगा पाउडर को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे बालों की जड़ों पर अच्छी तरह लगा लें।मोरिंगा पाउडर को आप नारियल तेल या अपनी पसंद के किसी तेल में मिलाकर भी इससे मसाज कर सकती हैं।मोरिंगा की पत्तियों के पाउडर को एलोवेरा जेल और ग्लीसरीन में मिलाकर भी बालों की जड़ों पर लगाया जा सकता है।अगर आप बालों में मेहंदी लगाती हैं, तो इसमें भी मोरिंगा पाउडर को मिलाया जा सकता है।इसके अलावा इसे आंवला, रीठा हेयर पैक में मिलाकर भी लगाया जा सकता है।