लुधियाना। शहर में गर्मी का प्रकोप जारी है। गर्मी जन जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रही है। शनिवार दाेपहर तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। सुबह के समय ही काफी ज्यादा तपिश महसूस हो रही थी। घर के अंदर भी गर्म हवाएं महसूस हो रही थी, जबकि घर के बाहर जाने पर ऐसा लग रहा था कि धूप झुलसा देगी। लुधियाना में दोबारा सीवियर हीट वेव चलने लगी है, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ेंगी।

मौसम विभाग की मानें तो आज गर्मी अपना भयावह रूप दिखाएगी। दोपहर में गर्मी चरम पर होगी। पारा आज 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कल भी मौसम ऐसा ही रहेगा। 20 अप्रैल तक मौसम के तेवर ऐसे ही रहेंगे। भीषण गर्मी के चलते सड़काें में सन्नाटा पसरा हुआ है।