सलमान खान का पॉपुलर डायलॉग रहा है कि वो एक बार जो कमिटमेंट कर लेते हैं, फिर खुद की भी नहीं सुनते। उन्‍होंने अब अपना यह कमिटमेंट एक्‍ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल के लिए पूरा किया है। प्रज्ञा दरअसल साउथ की फिल्‍मों में सक्रिय रही हैं। बॉलीवुड में उनका डेब्‍यू सलमान के अपोजिट 'अंतिम: द फायनल ट्रूथ' में होना था। इस फिल्म में सलमान और उनका एक रोमांटिक सॉन्ग था। बाद में मेकर्स को लगा कि वह ट्रैक फिल्‍म की थीम को सपोर्ट नहीं कर रहा है। ऐसे में मेकर्स ने बाद में सलमान और प्रज्ञा के साथ वाले गाने को फिल्म से हटा दिया था। लेकिन सलमान ने प्रज्ञा से कमिटमेंट किया था कि वे उनके साथ फिल्‍माए गए इस गाने को जाया नहीं होने देंगे। अब शनिवार 21 जनवरी को सलमान और प्रज्ञा दोनों पर फिल्‍माया गया गाना बतौर सिंगल रिलीज हो रहा है। इस गाने का टाइटल 'मैं चला' है, जिसे गुरु रंधावा और यूलिया वंतूर ने गाया है।

प्रज्ञा जायसवाल  मध्‍यप्रदेश के जबलपुर से हैं उन्‍होंं बताया कि मैंने पुणे से लॉ की पढ़ाई की। फिर जॉब के इरादे से मुंबई आई। साइड बाई साइड मॉडलिंग भी करती रही। मूवी के ऑडिशन भी देती रही। एक साउथ की हिंदी रीमेक के लिए मेरा सेलेक्‍शन हुआ। उसके डायरेक्‍टर साउथ से थे। हालांकि, वह फिल्‍म वर्क आउट नहीं हुई। तो उस डायरेक्‍टर ने मुझे अपनी एक साउथ की फिल्‍म 'कंचे' में काम दिया। वह सेकेंड वर्ल्‍ड वॉर के बैकड्रॉप में थी। उस फिल्‍म को नेशनल अवॉर्ड भी मिला। तब से लेकर अब तक 8 से 10 साउथ की फिल्‍में की हैं।"