शिमला पुरी इलाके में एक युवक 8 साल की बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने सुनसान जगह पर ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मगर अचानक लोगों की उस पर नजर पड़ गई। मौके पर ही लोगों ने उसे पकड़ लिया।

उसकी जम कर धुलाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। अब थाना शिमला पुरी पुलिस ने उसके खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म तथा पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके मंगलवार उसे अदालत में पेश किया। जहां से रिमांड हासिल करने के बाद कड़ी पूछताछ कर रही है।

आरोपित मंडी में बर्गर की रेहड़ी लगता है

एसआई रणजीत सिंह ने बताया कि उसकी पहचान शिमला पुरी स्थित डाक खाने वाली गली निवासी धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने शिमला पुरी की गली नंबर 12 निवासी व्यक्ति की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि वो सब्जी मंडी में बर्गर की रेहड़ी लगाता है।

चाॅकलेट दिलाने के बहाने ले गया सुनसान प्लाॅट पर 

14 मई की शाम 8 बजे वो अपनी रेहड़ी पर था। उसी समय उसके एक जानकार का फोन आया। उसने बताया कि आरोपित उसकी बेटी को डी-मार्ट के पास सुनसान प्लाट में ले गया। जहां वो उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। वो लोग आरोपित व उसकी बेटी को उसके पास लेकर आ गए। जहां पूछने पर उसकी बेटी ने बताया कि आरोपित ने उसे चाॅकलेट दिलाने का झांसा दिया और अपने साइकिल पर बैठा कर सुनसान प्लाट में ले गया।