सवाई माधोपुर में सैनी समाज के प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष सीएल सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर सामान्य चिकित्सालय में मरीजों को फल, बिस्किट और पानी की बोतल बांटी गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदेश की आमजनता के लिए कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं।सैनी समाज प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष सीएल सैनी ने कहा, हमने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हुए इच्छा जाहिर की है कि अशोक गहलोत चौथी बार फिर से राजस्थान के मुख्यमंत्री बनें, ताकि प्रदेश के लोगों को मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लगातार मिलता रहे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत माली सैनी समाज से आते हैं।