राजस्थान | एक ही परिवार के 30 से अधिक लोग मिनी ट्रक से भगवान के दर्शन करने निकले थे। इसी दौरान रास्ते में मोबाइल फट गया। जिससे वाहन में रखे गद्दे जल गए। वहीं छह लोग घायल हो गए।चूरू में मोबाइल फटने से भाई-बहन सहित छह लोग घायल हो गए। सभी लोग एक मिनी ट्रक में सवार थे। बच्चे मोबाइल गेम खेल रहे थे, तभी मोबाइल फट गया। तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर तीन जनों को हायर सेंटर दिल्ली रेफर किया गया।रक्षाबंधन से पहले दिल्ली से एक परिवार के करीब 30-35 लोगों धार्मिक यात्रा के लिए रवाना हुए थे। शनिवार देर शाम ददरेवा में उन्होंने गुरू गोरखनाथ का दर्शन किया। इसके बाद हनुमानगढ़ स्थित गोगामेड़ी में दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान परिवार का एक बच्चा अनिकेत अपने मोबाइल सैमसंग जे-7 पर गेम खेल रहा था। उसी दौरान मोबाइल फट गया।