चेहरे और बालों की खूबसूरती बढ़ाने और बरकरार रखने के लिए तो हम कई तरह के मास्क आजमाते हैं | सर्दियों के मौसम में हाथों की त्वचा बेजान और काफी रूखी हो जाती है।

कैरेट हैंड मास्कगाजर विटमिन ए से भरपूर होती है और यही वजह है कि यह त्वचा के कोलेजन प्रोडक्शन को तेज़ करते हुए झुर्रियों के इलाज व उनके रोकथाम में मदद करती है।

सामग्री1 छिला हुआ गाजर, 1 टीस्पून शहद

विधि  :  छिले हुए गाजर को उबालें और उसे ब्लेंड करके पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में शहद मिलाएं और हाथों पर लगाएं। इसे कम से कम 30 मिनट तक हाथों पर लगा रहने दें। हाथों को गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद हाथों पर हैंड क्रीम लगाएं। इस हैंड मास्क को सप्ताह में दो बार अप्लाई करें।

कोकोनट हैंड मास्क :नारियल तेल एक बेहतरीन एंटी-एजिंग कंपाउंड है, जो एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर है। यह त्वचा के प्राकृतिक पीएच लेवल और उसकी नमी को बनाएं रखने में मददगार साबित होता है।

सामग्री : 1 टेबलस्पून ऑर्गेनिक नारियल तेल, 1 टीस्पून शिया बटर, पेपर टॉवेल

विधि :  दोनों सामग्री को एक साथ अच्छी तरह से मिलाएं और अपने हाथों और क्यूटिकल्स पर लगाएं। हाथों को पेपर टॉवेल में लपेट दें। 15 मिनट तक मास्क को लगे रहने दें। हाथों को अच्छी तरह पोंछ लें। इसके बाद मॉयस्चराइज़र लगाएं।