जर्काता । इंडोनेशिया के एक राज्य में य‎दि सार्वज‎निक स्थान पर चुंबन ले ‎लिया तो कोड़े से पीटा जाता है। अभी हाल ही में यहां से ऐसी एक खबर आई है, जिसमें दो लोगों को अपनी मर्ज़ी से किस करते हुए पकड़ा गया तो उन्हें कानून के मुता‎बिक 21 कोड़े मारने की सज़ा सुनाई गई। पुलिस की मौजूदगी में जोड़े को ये सज़ा दी गई। जानकारी के मुताबिक ये घटना सुमात्रा की है, जहां 7 जून को ये सज़ा सुनाई गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 साल की लड़की को एक 24 साल के लड़के के साथ ये सज़ा मिली। पुलिस के मुताबिक इन दोनों ने देश के आर्टिकल 25 (1) का उल्लंघन किया था। ऐसे में इन्हें 25 कोड़े मारे जाने की सज़ा दी गई। इन्हें पार्किंग में खड़ी कार में किस करते हुए पुलिस ऑफिसर ने देखा था, जिसके बाद इन्हें इस्लामिक लॉ के मुताबिक कस्टडी में ले लिया गया और फिर ये सज़ा सुनाई गई। 
गौरतलब है ‎कि इंडोनेशिया के जिस इलाके में ये लोग रहते हैं, वहां शरिया कानून चलता है। ऐसे में इनका दंड भी इसी के मुताबिक चुना गया। लड़के और लड़की को अलग-अलग जगहों पर कोड़े मारने के लिए ले जाया गया, जहां मार पड़ते ही लड़की कराहकर ज़मीन पर बैठ गई। वैसे तो ये सज़ा 25 कोड़ों की थी, लेकिन इसमें से 4 कोड़े कम कर दिए गए थे। ऐसा नहीं है कि इंडोनेशिया की सारी जगहों पर यही कानून चलता है, लेकिन 34 राज्यों में से असेह ही ऐसा राज्य है, जहां पर शरिया लॉ को अपनाया गया है। यहां किस के अलावा अगर कोई अडल्ट्री, प्री-मैरिटल सेक्स या शराब पीता हुआ पकड़ा जाता है तो उसे भी ऐसी ही सज़ा मिलती है।