गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा समस्या लड़कियों के लिए होती है। वजह है कपड़े से लेकर मेकअप और हेयरस्टाइल, जो कुछ ऐसा हो जो ना केवल स्टाइलिश दिखे बल्कि इससे गर्मी भी ना लगे। गर्मियों में बालों को लेकर सबसे ज्यादा समस्या होती है। क्योंकि गर्मी और पसीने से बाल ऑयली और चिपचिपे से लगने लगते हैं। ऐसे में खुले बाल रखना मुश्किल होता है। वहीं कोई हेयरस्टाइल भी नहीं समझ आती।

लो पोनीटेल  : बाल अगर पसीने से चिपचिपे और गंदे नजर आ रहें हैं तो उनकी लो पोनीटेल बांधे। ये हेयरस्टाइल एथिनिक वियर के साथ भी खूबसूरत लगेगी। इसे बनाने के लिए बालों को बैक कॉम्ब करके मिड पार्टिंग कर लें। फिर इनकी लो पोनी बांध लें। पोनी बांधने के बाद चाहे तो इसे स्ट्रेटनर से स्ट्रेट लुक दें या फिर वेवी कर्ल्स। दोनों ही लुक आपके मूड और पर्सनैलिटी पर जंचेगा।

ट्विस्टेड चोटी : इन दिनों ये ब्रेड काफी ज्यादा ट्रेंड में है। अगर आप वेस्टर्न वियर पहन रही हैं तो बेझिझक इसे ट्राई करें। ये काफी ट्रेंडी लुक देगा। इसे बनाने के लिए सारे बालों को बैक कॉम्ब कर हाई पोनी बना लें। फिर बालों को दो पार्ट में कर के एक दूसरे में लपेटे। आखिर में बैंड की सहायता से इसे फिक्स कर दें। इस हेयरस्टाइल को परफेक्ट बनाने के लिए हल्का सा हेयरस्प्रे की मदद से इसे सेट कर दें।

हाई बन : गर्मियों में बालों को बांधकर स्टाइलिश दिखने का सबसे ट्रेंडी तरीका है हाई बन।  इस तरह का बन बनाना बेहद आसान है और लगभग हर लड़की इसे गर्मियों में जरूर ट्राई करती है। ये काफी ट्रेंडी लुक भी देता है।

मेसी बन : इसी तरह से हाई मेसी बन या फिर लो मेसी बन को भी गर्मियों का फेवरेट हेयरस्टाइल कहा जा सकता है। मेसी बन बनाने के मामले में भी दीपिका पादुकोण से ही इंस्पिरेशन ली जा सकती है। मेसी लो बन को आसानी से बनाया जा सकता है। साथ ही ये काफी खूबसूरत और एलिगेंट लुक देता है।