1 .अंगूर और स्ट्रॉबेरी फेस पैक  : इसके लिए अंगूर और स्ट्रॉबेरी को एक बाउल में लेकर अच्छी तरह से मैश कर लें। इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और इस पैक को चेहरे और गर्दन पर कम से कम 20 मिनट तक लगाकर रखें। 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

2.शहद और अंगूर का फेस पैक : असरदार होने के साथ ही ये झटपट से बनने वाले फेस पैक है। इसके लिए चार से पांच अंगूर के दाने लेकर इसे मैश कर लें और फिर इसमें एक चम्मच शहद का मिलाएं। चेहरे पर इस पैक को लगाकर 20 मिनट रखें फिर नॉर्मल पानी से धो लें।

3.अंगूर और दही का फेस पैक : अंगूर का छिलका उतारकर इसके गूदे को अच्छी तरह से मैश कर लें और इसमें एक चम्मच दही मिलाएं। चाहें तो कुछ बूंदें नींबू की भी डाल सकते हैं। चेहरे पर पैक को अच्छी तरह लगाएं और सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

4 .कीवी और अंगूर का फेस पैक : अंगूर और कीवी की बराबर मात्रा लेते हुए इनका गूदा निकालें और दोनों को आपस में मिक्स कर लें। चेहरे को धोने के बाद इस पर ये पैक लगाएं और अच्छी तरह सूखने दें। इसके बाद पैक को गुनगुने पानी की मदद से हटाएं।

5.अंगूर और सेब का फेस पैक : सेब का छिलका उतारकर इसका पेस्ट बना लें। इसमें फिर अंगूर का पल्प मिलाएं। दोनों को मिक्स करते हुए चेहरे पर लगाएं। कम से कम आधे घंटे तक इस पैक को चेहरे पर लगाएं रखें। रोजाना इस्तेमाल से चेहरा साफ और ग्लो करने लगेगा।