कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए BCCI IPL को लेकर प्लान B बना रहा है। अगर अप्रैल तक कोरोना के केस इसी तरह बढ़ते रहे तो IPL-15 का आयोजन साउथ अफ्रीका या श्रीलंका में हो सकता है। भारत में कोरोना के बढ़ते केस के कारण ही IPL के पिछले दो सीजन का आयोजन UAE में किया गया था। IPL 2021 का पहला हाफ भारत में तो वहीं, सीजन का दूसरा हाफ UAE में खेला गया था।

टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का आयोजन भी भारत में होना था, लेकिन कोरोना के कारण वर्ल्ड कप का मेजबान भी UAE को बनाया गया था BCCI के अधिकारी ने कहा, 'हम हर समय सिर्फ UAE के भरोसे नहीं बैठ सकते। हमें दूसरे विकल्प तलाशने होंगे। साउथ अफ्रीका और भारत के टाइम में जो फर्क है, वो भी खिलाड़ियों और क्रिकेट फैंस को काफी सूट करेगा।'
साउथ अफ्रीका के समय से भारत 3 घंटा और 30 मिनट आगे है। अफ्रीका में शाम के 5 बजे पहली गेंद डाली जाती है, तो भारत में शाम के 8.30 बज रहे होंगे। इससे ब्रॉडकास्ट के टाइम पर भी फर्क नहीं पड़ेगा। BCCI के प्लान B में साउथ अफ्रीका का इसलिए सबसे आगे है। BCCI के अधिकारी के अनुसार अफ्रीका बोर्ड ने इंडिया A और साउथ अफ्रीका A के बीच सीरीज का शानदार ढंग से आयोजन किया था। पूरी सीरीज के दोरान एक भी कोरोना के केस नहीं आए थे। वहीं, जब से विराट कोहली की टीम अफ्रीका पहुंची है। अफ्रीकी बोर्ड ने उनके लिए सब कुछ बड़े अच्छे ढंग से किया है।

जहां टीम दूसरे टेस्ट के लिए रुकी थी वह जगह कई एकड़ में फैली हुई थी। वहां एक तालाब भी था और इससे उन खिलाड़ियों के लिए चीजें आसान हो गईं जो पिछले कुछ सालों से कई विदेशी दौरों पर बायो बबल के कारण अपने कमरों तक ही सीमित थे। IPL को लोकसभा चुनाव के कारण 2009 में साउथ अफ्रीका शिफ्ट किया गया था।

IPL के 13वें सीजन को जब कोरोना के कारण स्थगित किया गया था। तब इसके बाद क्रिकेट श्रीलंका ने इस टूर्नामेंट की मेजबानी की पेशकश की थी। श्रीलंका ने हाल ही में लंका प्रीमियर लीग का आयोजन बहुत ही शानदार ढंग से किया था। ऐसे में BCCI के लिए श्रीलंका भी एक बेहतरीन विकल्प है।

इस बार IPL में खेलेगी 10 टीमें- IPL 2022 में 8 नहीं 10 टीमें हिस्सा लेने वाली है। ये दोनों टीमें अहमदाबाद और लखनऊ की होंगी।