आज के दौर में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है और इसके लिए वह तरह-तरह के नुस्खे भी अपनाता हैं। खासकर ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ी अभिनेत्रियां अपनी त्वचा का बेहद ख्याल रखती हैं और ग्लैमरस लुक पाने के लिए कभी-कभी वह इस हद तक चली जाती हैं कि कोई उसकी कल्पना भी नहीं कर सकता। आज हम आपको कुछ ऐसे ही हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी सुंदरता को बरकरार रखने के लिए अजीबो-गरीब नुस्खे आजमाती हैं, चाहे ऐसा करने में उन्हें दर्द और तकलीफ का सामना क्यों न करना पड़े।
सबसे पहला नाम आता है ग्विनिथ पाल्ट्रो का, जो अपने चेहरे की झुर्रियों से बचने के लिए सांप से जहर से बनी क्रीम लगाती हैं। आपको ये जानकारी हैरानी तो जरूर होगी, लेकिन यह सच है।
स्कारलेट जॉनसन हॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि उनकी इस सुंदर और ग्लोइंग स्किन के पीछे क्या राज है दरअसल, स्कारलेट अपनी स्किन पर सिडार विनेगर का इस्तेमाल करती हैं।
अभिनेत्री डेमी मूर का ब्यूटी सीक्रेट सबसे ज्यादा भयानक है। अभिनेत्री ग्लोइंग स्किन के लिए जोंक थेरेपी का सहारा लेती हैं। इस थैरेपी में चेहरे पर बहुत सी जोंक रखी जाती हैं, जो खून से ऐसे टॉक्सिंस को चूस लेते हैं, जिससे त्वचा जवां और चमकदार दिखने लगती है। हालांकि यह काफी दर्दनाक थेरेपी होती है, जिसमें समय भी लगता है।
फैशन डिजाइनर और सिंगर विक्टोरिया बेकहम का ब्यूटी सीक्रेट जानकार आपके होश उड़ जाएंगे और शायद आपको यह सच भी नहीं लगे। लेकिन मशहूर फुटबॉलर डेविड बेकहम की पत्नी विक्टोरिया बेकहम बर्ड पूप से फेशियल कराती हैं। कहा जाता है कि इससे त्वचा में निखार आता है।
जेनिफर लोपेज अपने चेहरे पर चमक बनाए रखने के लिए ह्यूमन प्लेसेंटा फेशियल करवाती हैं। इतना ही नहीं अभिनेत्री केटी होम्स भी अपनी स्किन पर प्लेसेंटा क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। यह जानकारी आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन कहा जाता है कि यह प्लेसेंटा में पोषक तत्व होते हैं, जो स्किन को ग्लो और खूबसूरत बनाने में मदद करते हैं।