बिहार | 22 मार्च को बिहार दिवस के दिन जिला प्रशासन की ओर से कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह में सात बजे शहर के टावर चौक से गां धी मैदान तक रन फार बिहार का आयोजन होगा। इसमें प्रशासनिक अधिकारी से लेकर आम शहरवासी शामिल होंगे। वहीं इसी दिन संध्या 6 बजे से शहर के बीएड हाल, गया में कवि सम्मेलन होगा। यहां दर्शक, श्रोता एक से बढ़कर एक कविता व हास्य-व्यंग्य प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अलावा दिन में रक्तदान शिविर, श्रवण श्रुति का कार्यक्रम होगा। यह आयोजन रेड क्रास में किया जाएगा। 

बिहार दिवस पर 21 से 23 मार्च तक मुफ्त स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम रखा गया है। यह जांच रेडक्रास में ही होगा। श्रवण श्रुति कार्यक्रम के तहत छोटे बच्चों के कान की जांच होगी। जिसमें उनके सुनने की क्षमता की आडियोलाजिस्ट जांच करेंगे।