चेहरे को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए इसे दिन में कम से कम दो बार पानी से साफ करना बहुत जरूरी है |  इस पर जमी हुई गंदगी को सिर्फ पानी से दूर करना आसान नहीं है और इसलिए फेस वॉश का इस्तेमाल एक बेस्ट तरीका होता है |  वैसे चेहरे के लिए मार्केट में कई तरह के महंगे और कारगर फेस वॉश मौजूद हैं |  हालांकि, इन्हें कई तरह के केमिकल्स से बनाया जाता है और कभी-कभी इस कारण ये नुकसानदायक  भी साबित हो जाते हैं |

दूध

इसे स्किन केयर के लिहाज से एक क्लींजर भी कहा जाता है |  इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन से डेड सेल्स को रिमूव करके उसे ग्लोइंग बनाने में मददगार होता है |  बढ़ते प्रदूषण और गलत खानपान के कारण रूखी और बेजान पड़ी हुई स्किन को रिपेयर करने के लिए आप दूध की मदद ले सकते हैं |  इसके लिए 4 से 5 बड़े चम्मच दूध कटोरी में लें और इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं |  अब इसकी चेहरे पर मसाज करें |  जरूरी नहीं है कि हर तरह का फेस वॉश झाग ही बनाएं, तो ही बेस्ट रिजल्ट दे |  ऐसे होममेड फेस वॉश में भले ही झाग न बने, पर ये बेस्ट रिजल्ट देते हैं |

शहद

इससे बनने वाले होममेड फेस वॉश से स्किन को लंबे समय तक हाइड्रेट रखा जा सकता है |  दरअसल, अगर स्किन में ड्राइनेस होगी, तो उस पर पिंपल्स, एक्ने व अन्य समस्याएं बनने लगती है |  ऐसे में उसकी नमी बरकरार रखना बहुत जरूरी हो जाता है |  पहले चेहरे को पानी से गिला करें और फिर एक चम्मच शहद को चेहरे पर लगाएं |  अब हल्के हाथों से इसकी मसाज करें |  अब चेहरा धो लें |  ऐसा करने से चेहरे पर आने वाले पिंपल्स के अलावा झुर्रियों की प्रॉब्लम भी सुलझ जाएगी |

बेसन और नींबू

ऑयली स्किन पर पिंपल्स और एक्ने की समस्या आम होती है |  चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल को रिमूव करने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं |  वहीं बेसन से जमी हुई गंदगी को दूर किया जा सकता है |  इसके लिए एक छोटा चम्मच नींबू लें और इसमें दो चम्मच बेसन मिलाएं |  इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और धीरे-धीरे मसाज करें |  इस होममेड फेस वॉश को आप फेस स्क्रब भी कहा जाता सकता है |