जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने एशियाई खेलों में महिला रिकर्व टीम स्पर्धा और महिलाओं के 75 किलोग्राम वर्ग की मुक्केबाजी स्पर्धा में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने पर सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है।

राज्यपाल ने भारतीय खिलाड़ियों के लगातार शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि देश को अपनी युवा प्रतिभाओं पर पूरा गर्व है, जो अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार देश का नाम रोशन कर रही हैं।