बिलासपुर। जहर खाकर महिला ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। स्वजन ने उसे सिम्स में भर्ती कराया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। जहर खाने के कारण का पता नहीं चल पाया है। रतनपुर के रहने वाली 60 वर्षीय बुधवारा बाई पति सुखाऊ राम खेती किसानी का काम करती हैं। 28 जुलाई की रात खाना खाकर अपने परिवार समेत सोने चली गई थीं। शुक्रवार की सुबह परिवार के अन्य सदस्य सोकर उठे और अपने-अपने काम पर व्यस्त हो गए।लेकिन बुधवारा बाई अपने कमरे से बाहर नहीं निकलीं। संदेह होने पर स्वजन उन्हें उठाने के लिए कमरे के अंदर गय। तब वह अपने बिस्तर पर पड़ी थीं। उसकी तबीयत बिगड़ी हुई थी। कुछ समय बाद महिला उल्टी करने लगी। तब जहर खाने के बारे में पता चला। इसके बाद स्वजन ने आनन फानन में वाहन की व्यवस्था कर उसे सिम्स लेकर पहुंचे |