बेगूसराय : रविवार की रात बेगूसराय के लिए किसी बुरे सपने जैसी रही। आंधी-तूफान और आग ने यहां भयंकर तबाही मचाई। रविवार आधी रात भीषण तूफान आने से यहां कई घर गिर गए और एक 52 साल के व्यक्ति की मौत हो गई।तेज आंधी के दौरान आग लगने से मटिहानी प्रखंड के सिहमा पंचायत में करीब 100 घर जल गए। इतनी बड़ी तबाही से लोगों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा। बताया जाता है कि भंयकर तूफान से सिर पर दीवार गिरने से साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा उत्तर पंचायत के वॉर्ड- 12 नया टोला निवासी 52 वर्षीय किसान विजय कुमार उर्फ रंजन कुमार की मौत भी हो गई।