झारखंड | राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में दिनभर आसमान में बादल छाए रहने व बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा है। राजधानी के बाहरी क्षेत्रों में हल्की बारिश व तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान डाल्टेनगंज का 41.6 डिग्री सेल्सियस जबकि रांची का न्यूनतम तापमान सबसे कम 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट के साथ तापमान अधिकतम 35.2 डिग्री जबकि न्यूनतम 24.7 डिग्री दर्ज किया गया। चक्रवाती तूफान आसनी का असर झारखंड के कई जिलों में भी देखने को मिलने लगा है। बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।