हिंदू धर्म में वैसे तो हर त्योहार का अपना एक अलग महत्व है, पर जब बात महाशिवरात्रि की आती तो महाकाल के लिए लोगों की आस्था अलग ही लेवल पर देखने को मिलती है। ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन माता पार्वती और भोलेनाथ का विवाह हुआ था। ऐसे में ये दिन महाकाल को प्रसन्न करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

कहा जाता है कि भगवान शिव अपने नाम की ही तरह काफी भोले हैं, ऐसे में इन्हें प्रसन्न करना काफी आसान होता है। शिवरात्रि के दिन सभी शिव मंदिरों के साथ-साथ घरों में भी भगवान शंकर की पूजा होती है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामना पूरी होती है। अगर आप भी भगवान शिव को मनाना चाहते हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें। दरअसल, भगवान शिव की पूजा के समय कपड़ो का खास महत्व है।

भूल के भी ना पहनें इस रंग के कपड़े

महाशिवरात्रि के दिन अगर आपने अपने घर में पूजा रखी है या फिर आप कहीं पूजा में शामिल होने जो रही हैं तो भूल कर भी काले रंग के कपड़े ना पहनें। काला रंग भगवान शिव को नहीं पसंद। ऐसे में अगर आप काले रंग का कपड़ा पहन कर अगर पूजा में जाएंगे तो इससे भोलेनाथ क्रोधित हो सकते हैं।

किस रंग के कपड़े पहने

भोलेनाथ की पूजा के समय आप हरे रंग के कपड़े पहन सकते हैं। शिवजी को हरा रंग प्रिय है। अगर आपके पास हरे रंग के वस्त्र न हों तो लाल, सफेद, पीला, केसरिया रंग का वस्त्र भी पहन सकते हैं। यो भी पूजा के लिए काफी अच्छे रंग है।

ऐसे कपड़े पहने

पूजा के लिए नहाने के बाद साफ-सुथरे कपड़े ही पहने। अगर आप पूजा के वक्त सूती कपड़े पहनेंगे तो ये काफी अच्छा रहेगा।

चमड़े को ना करें शमिल

भगवान शिव की पूजा के समय चमड़े से बनी कोई चीज ना पहनें। पैंट की जगह धोती या पायजामा पहनेंगे तो ये ज्यादा बेहतर रहेगा।