नीम एक लाभकारी जड़ीबूटी है जो त्वचा की सामान्य समस्याओं जैसे कि मुंहासे, काले धब्बे और सुस्त त्वचा को रोकने में मदद करती है | आप नीम से बने कई तरह के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं |

 निखरी त्वचा के लिए इस्तेमाल करें ये होममेड फेस पैक

ये आपकी त्वचा को पोषण प्रदान करते हैं | इसके अलावा ये त्वचा  के काले धब्बे, रेडनेस, महीन रेखाओं, झुर्रियों और मुंहासों से निपटने में भी प्रभावी है | हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा के लिए आप नीम का इस्तेमाल कर सकते हैं | आप नीम का इस्तेमाल करके कई तरह के फेस पैक  बना सकते हैं |

नीम, तुलसी के पत्ते, शहद और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक

6-7 नीम के पत्ते लें | तुलसी के 6 पत्ते लें | तुलसी और नीम के पत्तों को मसल कर पीस लें, एक बाउल में डालें | फिर मिश्रण में 1 बड़ा चम्मच ऑर्गेनिक शहद मिलाएं | बाउल में आधा कप मुल्तानी मिट्टी डालें | सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें | पेस्ट जैसी स्थिरता पाने के लिए अगर आवश्यक हो तो आप पानी मिला सकते हैं | इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें | इसके बाद इसे धो लें और मॉइस्चराइजर लगाएं | इस फेस पैक का इस्तेमाल आप 15 दिनों में एक बार कर सकते हैं |

नीम का पेस्ट, दलिया, दूध और शहद का फेस पैक

एक कटोरी में आधा कप ओटमील लें | 1 बड़ा चम्मच दूध डालें | इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं | फिर इसमें 2 चम्मच नीम का पेस्ट मिलाएं | आप नीम की पत्तियों को पीसकर पेस्ट तैयार कर सकते हैं | आप सूखे नीम के पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं | सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें | इसके बाद पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 3-4 मिनट के लिए सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से स्क्रब करें | फिर स्क्रब करने के बाद इस पैक को 15 मिनट के लिए लगा रहने दें | इसे ठंडे पानी से धो लें और मॉइस्चराइजर लगाएं | सप्ताह में दो बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं |

नीम और खीरा फेस पैक

एक कटोरी में 7-8 नीम के पत्ते और 1 बड़ा चम्मच नीम का पाउडर लें | फिर नीम के पत्तों को मसलकर आधा कप कद्दूकस किया हुआ खीरा डालें | आप 1 चम्मच आर्गन ऑयल भी मिला सकते हैं | एक स्मूद पेस्ट बनाने के लिए सभी सामग्री को एक साथ मिलाएं | इस मिश्रण की अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं | फेस पैक को लगभग 20-30 मिनट तक लगा रहने दें | फिर इसे ठंडे पानी से धो लें और अपना पसंदीदा मॉइस्चराइजर लगाएं | इस फेस पैक को सप्ताह में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं |