बदलता मौसम, शुष्क त्वचा, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, पानी कम पीना, धूम्रपान, प्रदूषण, दवाओं का रिएक्शन, ज्यादा समय धूप में रहना ये सभी होंठ फटने की वजहें हो सकती हैं।

- तीन टेबलस्पून कच्चे दूध में दो घंटे तक 10-12 गुलाब की पत्तियां भिगोएं। इन्हें पीसकर होंठों पर लगाएं और कुछ देर बाद गीले कपड़े से पोछ लें। रात को सोने से पहले एक हफ्ते तक लगातार यह पेस्ट लगाने से फटे हुए होंठ ठीक हो जाएंगे।

- रात को सोने से पहले फटे हुए होंठो पर ग्लिसरीन लगाने से भी राहत महसूस होती है।

- घर पर बने देसी घी की मालिश से भी फटे होंठों को आराम मिलता है।

- गर्मियों में खीरा पीसकर लगाने से रूखे-फटे होंठ कुछ ही दिनों में ठीक हो जाते हैं।

- एक टीस्पून ग्लिसरीन और कुछ बूंदें नींबू के रस की अच्छी तरह मिलाकर रोज रात को सोने से पहले फटे होंठों पर लगाने और सुबह गीले कपड़े से पोंछने से कुछ ही दिनों में होंठों की रौनक लौट आती है।

- होंठ फट गए हों तो रात को सोते समय उन पर नारियल का तेल लगाने से फायदा मिलेगा।

- ग्रीन टी बैग को गर्म पानी में भिगोकर होंठो पर रखने से ड्राई होंठों की वजह से होने वाले दर्द में आराम मिलता है।

- होंठ फट रहे हों तो रोज रात को सोने से पहले उन पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगाने से राहत महसूस होगी।

- बादाम के तेल से मालिश करने से होंठों की नमी बनी रहती है जिससे वो मुलायम रहते हैं।