महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक व्यक्ति ने 2 किशोरियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने इन नाबालिग बच्चियों को फिल्म में काम दिलाने के बहाने वसई विरार इलाके के जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। पिछले एक साल में आरोपी 13 साल की लड़कियों को कई बार जंगल में ले गया और कई बार दुष्कर्म किया। मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस कंट्रोल रूम ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़ित लड़कियों से उनके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर 70 हजार रुपये भी मांगे। बाद में मामले की जानकारी लड़कियों के परिजनों को मिली। इसके बाद आरोपी के खिलाफ नालासोपारा पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज किया। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्तर से बाहर है।