महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अध्यक्ष राज ठाकरे का अयोध्या दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है। राज ठाकरे 5 जून को अयोध्या का दौरा करने वाले थे। राज ठाकरे ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। राज ठाकरे का दौरा स्थगित क्यों हुआ इसकी जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि उन्होंने कहा कि वह 22 मई को पुणे में होने वाली रैली में इसके बारे में बताएंगे।बता दें कि मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे 5 जून को अयोध्या जाने वाले थे। मनसे कार्यकर्ताओं ने अयोध्या दौरे की तैयारी भी शुरू कर दी थी। वहीं राज के अयोध्या दौरे का उत्तर प्रदेश के नेताओं ने कड़ा विरोध किया था। फिर भी राज ठाकरे अपने अयोध्या दौरे पर अड़े थे। 17 अप्रैल को ठाकरे ने पुणे में घोषणा की थी कि वह भगवान राम का आशीर्वाद लेने के लिए 5 जून को अयोध्या जाएंगे।