एशियाई खेलों (2018) की रजत पदक विजेता दुती दौड़ के पहले 100 मीटर में सबसे आगे थीं लेकिन 19 साल की प्रिया ने इसके बाद बढ़त हासिल कर 23.90 सेकंड के समय के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।युवा प्रिया मोहन ने यहां कांतीरवा स्टेडियम में ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में 400 मीटर दौड़ का खिताब हासिल करने के एक दिन बाद सोमवार को 200 मीटर दौड़ में अनुभवी दुती चंद को पछाड़ कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
एशियाई खेलों (2018) की रजत पदक विजेता दुती दौड़ के पहले 100 मीटर में सबसे आगे थीं लेकिन 19 साल की प्रिया ने इसके बाद बढ़त हासिल कर 23.90 सेकंड के समय के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। दुती ने 24.02 सेकंड के समय के साथ रजत और रांची विश्वविद्यालय की फ्लोरेंस बारला ने 24.13 सेकंड के साथ कांस्य पदक हासिल किया।