इस साल की मोस्ट अवेटेड वेडिंग पूरी हुई। बीते 14 अप्रैल को रणबीर कपूर से शादी कर आलिया भट्ट अब मिसेस कपूर बन गई हैं। दोनों ने पाली हिल्स स्थित अपने घर में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। दोनों की शादी की तमाम झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इसी के साथ फैंस ने न्यूली वेड कपल की झलक भी देखी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट खुद अपनी शादी को लेकर जितने एक्साइटेड थे, उतना ही इनके परिवारवालों को भी इस दिन का इंतजार था। पूरा कपूर खानदान इस शादी में काफी एन्जॉय करता दिखा। सभी ने आलिया का कपूर परिवार में दिल से स्वागत किया।  शादी में आलिया ने अपने लिए रेड, पिंक और मेहरून की बजाए सब्यसाची का क्रीम लुक चुना। यही नहीं उन्होंने लहंगा छोड़ क्रीम व गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाली ऑरगेंजा साड़ी पहनी थी। वहीं रणबीर भी आलिया से मेल खाती क्रीम कलर की शेरवानी में रॉयल लुक में नजर आए। सोशल मीडिया पर फिल्हाल इस न्यूली वेड कपल के ही चर्चे हैं।