मुकेश अंबानी ने अपने पोते पृथ्वी के साथ पहली पब्लिक अपीरियंस दी है | दोनों राधिका मर्चेंट के अरेंजट्रम में नजर आए हैं | यह कार्यक्रम रविवार को मुंबई में हुआ | मुकेश अंबानी ने पृथ्वी आकाश अंबानी की पहचान दुनिया से कराई है | दोनों राधिका मर्चेंट के अरेंजट्रम में नजर आए |राधिका मर्चेंट, वीरेंद्र मर्चेंट और शीला मर्चेंट की बेटी है, जिनका अरेंजट्रम मुंबई के जिओ वर्ल्ड सेंटर में हुआ | इस कार्यक्रम को वीरेंद्र, शीला, मुकेश और नीता ने मिलकर आयोजित किया था | मुकेश अंबानी इस अवसर पर अपने पोते पृथ्वी को गोदी में उठाकर लेकर आते नजर आए | दोनों ने कुर्ता-पजामा पहन रखा था, जहां मुकेश अंबानी ने मरून कलर का कुर्ता पहन रखा था | वहीं पृथ्वी ने पिंक कलर का कुर्ता पहन रखा था | इसके बाद आकाश भी पिता और बेटे के साथ पोज देते नजर आए | आकाश बाद में अपनी पत्नी श्लोका के साथ भी नजर आए | इस अवसर पर श्लोका ने बनारसी सिल्क साड़ी पहन रखी है | इस अवसर पर अनिल अंबानी भी नजर आए | सभी इस अवसर पर काफी खुश नजर आ रहे थे | वहीं मुकेश अंबानी के चेहरे की खुशी देखने लायक थी | इस अवसर पर कोकिला बेन अंबानी भी नजर आई |वहीं बॉलीवुड के कई कलाकारों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया | इनमें रणवीर सिंह, सलमान खान, आमिर खान शामिल है | वहीं जरीन खान अपनी पत्नी सागरिका घाटगे के साथ नजर आए | मुकेश अंबानी देश के जाने वाले बिजनेसमैन है | रणवीर सिंह ने इस अवसर पर कुर्ता पहन रखा था |