फल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। उसी तरह इनका इस्तेमाल चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। क्योंकि फ्रूट्स में आवश्यक विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए फ्रूट मास्क एक अच्छा विकल्प है।पपीता से बनाएं मास्क : पपीता में विटामिन ए पाया जाता है, जिसमें  एक्सफोलिएटिंग गुण मौजूद होते हैं। जिससे आपकी डेड स्किन हट जाती है। साथ ही चेहरे पर निखार आता है। इसलिए आप इससे फ्रूट मास्क बना सकती हैं।

आवश्यक सामग्री : पपीता के दो टुकड़े,1 चम्मच शहद

बनाने का तरीका :  फ्रूट मास्क बनाने के लिए सबसे पहले पपीता के छिलके निकाल लें। फिर इसे मिक्सी में पीस लें। अब इसमें 1 चम्मच शहद डालें। अब इस मास्क को अपने चेहरे पर अच्छे से लगा लें।लगभग 15-20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें। अब अपने चेहरे को साफ ठंडे पानी से धो लें। फिर चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं।