आज हम आपके लिए तिल का पराठा बनाने की विधि लेकर आए हैं। तिल का पराठा स्वाद में मीठा होता है। इसको आप मकर संक्रांति के पर्व पर बनाकर दिन की शुरूआत कर सकते हैं।
हर साल 14 जनवरी को पूरे भारत में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस दिन तिल और तिल से बनी चीजों को खाने का महल्व होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए तिल का पराठा बनाने की विधि लेकर आए हैं। इस पराठे को तिल, गुड़, घी और कोकोनट चूरे की मदद से तैयार किया जाता है।
तिल और गुड़ की तासीर गर्म होती है इसलिए इस पराठे के सेवन से आपके शरीर में गर्माहट बनी रहती है। इसके अलावा तिल पराठे के सेवन से आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है जिससे आप सर्दी-खांसी या जुखाम जैसी मौसमी समस्याओं से बचे रहते हैं। तिल का पराठा स्वाद में मीठा होता है। इसको आप मकर संक्रांति के पर्व पर बनाकर दिन की शुरूआत कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं तिल का पराठा बनाने की विधि-

तिल का पराठा बनाने की आवश्यक सामग्री- 

गेहूं का आटा 1 कटोरी
तिल 1/2 कटोरी (भुना हुआ)
गुड़ 1 कप (पीसा हुआ)
देसी घी 50 ग्राम
नारियल का बूरा

तिल का पराठा कैसे बनाएं? 

तिल का पराठा बनाने के लिए आप सबसे पहले एक परात में गेहूं का आटा छानें।
फिर आप इसमें 2 चुटकी नमक और पिघला हुआ गुड़ डालें।
इसके साथ ही आप इसमें तिल और नारियल का बूरा डालें।
फिर आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें।
इसके बाद आप इस आटे को करीब 15 मिनट तक सेट होने के लिए छोड़ दें।
फिर आप एक तवे को घी से ग्रीस करके गर्म करें। 
इसके बाद आप आटे की लोइयां बनाकर पराठे की तरह बेल लें।
फिर आप पराठे को गर्म तवे पर डालकर दोनों तरफ से घी लगाकर हल्की आंच पर सुनहरा होने तक सेंक लें।
अब आपका टेस्टी और हेल्दी तिल का पराठा बनकर तैयार हो चुका है। 
फिर आप इसको ऊपर से सफेद मक्खन डालकर गर्मागर्म चाय के साथ सर्व करें।