धूप, धूल और प्रदूषण के कारण बाल काफी बुरी तरह से डैमेज हो जाते हैं। इस तरह के बाल आपके लुक को तो खराब करते ही हैं साथ ही आपकी दिमागी शांती को भी भंग कर देते हैं। इनसे बचने के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ अमेजिंग हेयर मास्क जिन्हें आप दही की मदद से बना सकते हैं।

1) बालों को मॉइश्चराइज करने के लिए दही में मिलाएं एलोवेरा

सामग्री : आधा कप दही , 5 से 6 चम्मच एलोवेरा जेल, 2 चम्मच शहद

इसे बनाने के लिए दही, शहद और एलोवेरा को अच्छे से मिक्स करें। अब अपने बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक बालों पर तब तक लगाएं जब तक कि आपके बाल पूरी तरह से लगाएं। लगभग 30-40 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। अगर आपके बाल रूखे हैं तो आप इस मास्क में केला मिला सकते हैं।

2) सॉफ्ट हेयर के लिए दही में मिलाएं जैतून का तेल

सामग्री :1 कप दही ,1 बड़ा चम्मच जैतून ,नींबू और पानी

इसे बनाने के लिए दही और तेल को  मिलाएं और एक तरफ रख दें। एक जग में नींबू का रस और पानी का मिश्रण बना लें। फिर अपने बालों को शैम्पू करने के बाद, अपने नम बालों पर दही-तेल का हेयर मास्क लगाएं और इसे 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद, बालों को धो लें। अपने बालों को फिर से नींबू पानी से धोएं। इस प्रोसेस को महीने में कम से कम तीन बार दोहराएं।

3) डैंड्रफ के लिए लगाएं दही और मेथी दाना

सामग्री : रात भर के लिए भिगी मेथी दाना,दही

इसे बनाने के लिए मेथी के दानों को रात भर के लिए भिगो दें। सुबह बीजों को पीसकर दही में मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। 

4) हेयर फॉल से छुटकारा पाने के लिए लगाएं खट्टा दही   :  सादा दही या दही का हेयर मास्क बनाने के लिए आप ताजा खट्टे दही का इस्तेमाल करें। इसके लिए दही को अपने स्कैल्प पर लगाएं और 5 से 10 मिनट तक मालिश करें। इसे एक घंटे तक लगा रहने दें। फिर, गुनगुने पानी से धो लें। यह आपके बालों को डैमेज-प्रूफ करेगा और झड़ने से रोकेगा।