सर्दियों में कई तरह के मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन किया जाता है। इन्हीं में से एक है गाजर। गाजर का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं। गाजर का सेवन आप फ्रेंच फ्राइज के रूप में भी कर सकते हैं। ये बहुत ही हेल्दी और स्वादिष्ट होती है। इन्हें बनाना भी बहुत आसान है। इन फ्रेंच फ्राइज को आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। ये खाने में बेहद चटपटी और क्रिस्पी होती हैं। ये फ्रेंच फ्राइज बच्चों को बहुत ही पसंद आएंगी।

सामग्री : 2 से 3 गाजर,1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर,1 चम्मच कॉर्न स्टार्च,नमक स्वादअनुसार,तेल

विधि : सबसे पहले 2 से 3 गाजर लें। इन्हें पतला-पतला काट लें। इसके बाद इन्हें उबले हुए पानी में 3 मिनट के लिए उबाल लें।इन्हें हल्का पकने दें। इसके बाद इन्हें पानी से निकालकर ठंडा होने दें। एक बाउल में एक चम्मच कॉर्न स्टार्च लें। इसमें एक चौथाई चम्मच काली मिर्च डालें।इसमें स्वादअनुसार नमक डालें। इन सारी चीजों को अच्छे से मिलाएं। अब उबली हुई गाजर को इस मिश्रण में कोट करें।अब एक पैन में तेल गर्म करें। इन्हें गर्म तेल में फ्राई करें। इसके बाद आप इन्हें टोमेटो सॉस के साथ परोस सकते हैं।