बिजी शेड्यूल और बढ़ते प्रदूषण का बुरा असर सेहत ही नहीं स्किन पर भी पड़ता है | इस कारण स्किन पर समय से पहले झुर्रियां आने लगती हैं, जो हमें जल्दी बूढ़ा  होना फील कराती है | वैसे अगर सही स्किन केयर रूटीन को फॉलो किया जाए, तो खुद को इन परेशानियों से दूर रखा जा सकता है |

 कच्चा दूध :  अगर आप कच्चे दूध को ब्यूटी रूटीन का हिस्सा बनाते हैं, तो इससे स्किन की प्रॉब्लम्स तो दूर होंगी, साथ ही चेहरे पर बेहतर निखार भी आएगा | कच्चा दूध स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है | ये झुर्रियों, महीन रेखाओं और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है | ये धब्बों और निशानों से छुटकारा दिलाता है | इसे अगर नाइट स्किन केयर रूटीन में शामिल करना चाहते हैं, तो इसके लिए एक कटोरी में 4 से 5 चम्मच दूध लें | अब इस दूध में रूई को भिगोकर चेहरे पर लगाएं | दूध के सूखने पर सो जाए और सुबह उठने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धोएं | खास बात है कि आप इस इंग्रेडिएंट को रोजाना चेहरे पर लगा सकते हैं |

आलू : स्किन से टैनिंग को रिमूव करने में आलू बहुत कारगर माना जाता है | अगर आप सोने से पहले आलू का रस चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे आपको कई लाभ मिलेंगे | आलू में विटामिन ए, सी और डी होता है और ये विटामिन स्किन के लिए बहुत लाभकारी माने जाते हैं | इस इंग्रेडिएंट का इस्तेमाल करना भी काफी आसान है और इसे भी रोजाना चेहरे पर लगाया जा सकता है | एक कप आलू का रस लें और इसे सीधे चेहरे पर लगाकर सो जाएं | सुबह उठने पर नॉर्मल पानी से चेहरा धोएं | अगर आप 15 दिन तक नियमित रूप से ऐसा करते हैं, तो चेहरे पर काफी फर्क देख पाएंगे |

शहद : स्किन को सॉफ्ट और हाइड्रेट रखने में शहद बहुत कारगर माना जाता है | ड्राई स्किन वालों के लिए शहद काफी फायदेमंद माना जाता है | दूसरी स्किन टाइप वाले भी इसे सही तरीके से नाइट स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं | रात में सोने से पहले शहद का पैक बनाकर चेहरे पर लगाएं | इसके लिए एक चम्मच शहद लें और इसमें बेसन और गुलाब जल भी मिलाएं | इसे पैक को घंटे भर लगा रहने के बाद सादे पानी से धो लें | ये स्किन को डीप मॉइस्चराइज करेगा और हेल्दी भी रखेगा |