आजादी की 75वीं वर्षगांठ को हर देशवासी ने अपने-अपने अंदाज में मनाया, जहां कुछ लोगों ने घरों में तिरंगा लगाया तो कुछ ने तिरंगा बांटा वहीं, मध्यप्रदेश की पर्वतारोही बेटी भावना डेहरिया ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी के शिखर पर तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया।मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के छोटे से गांव तामिया की रहने वाली 30 वर्षीय भावना डेहरिया ने 15 अगस्त को माउंट एल्ब्रुस की 5642 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़कर यहां तिरंगा फहराया। भावना इससे पहले 8849 मीटर की ऊंचाई वाले माउंट एवरेस्ट को भी फतह कर चुकी हैं।भावना ने माउंट एल्ब्रुस की पूर्वी और पश्चिमी चोटी में से फिलहाल पूर्वी चोटी पर तिरंगा फहराया है। जल्द ही वे एल्ब्रुस की पश्चिमी चोटी भी फतह कर उसमें तिंरगा लहराएंगी। भावना तीन महिलाओं के साथ एल्ब्रुस को फतह करने के लिए निकली हैं महिलाओं के दल में वे मध्यप्रदेश से अकेली पर्वतारोही हैं। भावना की 15 महीने की बेटी है। मां बनने के बाद ये उनकी पहली पर्वतारोही यात्रा थी। माउंट एल्ब्रुस की समुद्र तल से ऊंचाई 18,510 फीट है।