खंडवा ।   खंडवा नगर निगम अध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने ऐन मौके पर अध्यक्ष पद के लिए पार्षद अनिल विश्वकर्मा का नाम घोषित कर दिया है। इधर कांग्रेस की ओर से दीपक मुल्लू राठौर मैदान में हैं। बहुमत होने के बावजूद भाजपा को क्रास वोटिंग का खतरा सता रहा है। यही कारण रहा कि भाजपा के पदाधिकारी अपने 28 पार्षदों को होटल में चाय नाश्ता कराने के बाद बस में बैठकर मतदान स्थल तक लेकर आए। विदित हो कि 50 पार्षद अध्यक्ष चुनाव के लिए वोटिंग करेंगे। इसमें भजपा के 28 और कांग्रेस के 13 पार्षद हैं। जबकि 8 पार्षद निर्दलीय और एक एमआइएम से है। कांग्रेस बहुमत होने के बावजूद जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रही है। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दीपक राठौर ने कहा कि बहुमत भले ही कम है, लेकिन इस चुनाव में जादू होगा।

निगम हाल में चुनाव प्रक्रिया जारी

सुबह करीब 11 बजे नगर निगम सभाकक्ष में कलेक्टर अनूप कुमार सिंह पहुंचे। दोपहर करीब 12 बजे से नाम निर्देशन पत्र जमा करने का सिलसिला शुरू हो गया जो एक बजे तक चलेगा। इसके बाद 1:30 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच शुरू होगी। नाम वापसी की प्रक्रिया 1:30 बजे से दो बजे तक अपनाई जाएगी। दोपहर दो बजे से 2:30 बजे तक मतदान होगा। मतगणना और निर्वाचन की घोषणा 2:30 से 2:45 बजे तक होगी। इसके बाद अपीली समिति के चुनाव होंगे। जो पांच बजे तक चलेंगे।