इंटरनेशल बाइक राइडर की हत्या उसकी पत्नी ने ही कराई थी। पुलिस ने कर्नाटक से महिला को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के पीछे लव ट्राएंगल और संपत्ति विवाद है। महिला का अन्य युवक से अफेयर चल रहा था और पति से उसका झगड़ा होता रहता था। पति को रास्ते से हटाने के लिए उसने दो दोस्तों की मदद से हत्या कराई। हत्या जैसलमेर में 4 साल पहले हुई थी। SP भंवर सिंह नाथावत ने बताया कि 4 साल पहले 16 अगस्त 2018 को इंटरनेशनल बाइक राइडर असबाक मोन (34) की दो दोस्तों बेंगलुरु निवासी संजय कुमार व विश्वास एसडी ने गर्दन व रीढ़ की हड्‌डी पर लोहे के वजनी हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उसके शव को रेत के टीले के नीचे फेंक दिया था। असबाक का फोन भी उसका दोस्त संजय अपने साथ ले गया था। पुलिस जांच में राइडर की पत्नी के भी हत्या में शामिल होने की बात सामने आई। मामले में उसकी पत्नी सुमेरा परवेज को 13 मई को गिरफ्तार किया गया। जैसलमेर लाकर कोर्ट में पेश कर 10 दिन के रिमांड पर लिया गया।