महिलाओं में ऑयली बाल होने के कई कारण हो सकते हैं। धूल-मिट्टी, प्रदूषण, हार्मोनल बदलाव, दवा आदि के कारण भी आप ऑयली बालों की समस्या से जूझ सकती हैं।

इससे आप खुजली और डैंड्रफ से भी परेशान होती हैं।

कई बार अच्छे शैंपू से वॉश करने पर भी आपके बाल खिले नजर नहीं आते। ऑयली बालों से बचने के लिए मार्केट में आपको कई तरह के शैंपू मिल जाएंगे। जो फायदे की जगह नुकसान पहुंचाते हैं। लेकिन आप नेचुरल तरीके से इस समस्या से राहत पा सकती हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं इन उपायों के बारे में...

सेब का सिरका

सेब का सिरका आपके किचन में आसानी से मिल जाएगा। इसका इस्तेमाल कर आप ऑयली हेयर से छुटकारा पा सकती हैं। सेब के सिरके में कसैले गुण पाए जाते हैं। जो आपके स्कैल्प को साफ रखने में मददगार है। इसके लिए आप पानी में सेब का सिरका मिलाएं। इससे अपने बालों को धो लें, लेकिन ध्यान रखें कि इसके बाद ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल न करें।

नींबू का रस

ऑयली बालों की समस्या से राहत पाने के लिए आप नींबू का रस अप्लाई कर सकते हैं। इससे आप डैंड्रफ से भी राहत पा सकते हैं। इसके लिए एक कप पानी में नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। कुछ देर बाद गुनगुने पानी से धो लें।

टमाटर का मास्क

जिन लोगों को ऑयली बालों की समस्या है, उनके लिए टमाटर का मास्क काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद अम्लीय गुण आपके स्कैल्प के पीएच स्तर को संतुलित करने में मदद करती है।

इससे हेयर मास्क बनाने के लिए टमाटर का पेस्ट बना लें। इसमें एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं। अब इस मास्क को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। इसेक बाद सिर को शावर कैप से ढक लें। लगभग 30 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। आप इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।

बेकिंग सोडा

स्कैल्प पर जमी हुई मैल को हटाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर है। इसके लिए एक बाउल में 2-3 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा लें और इसका पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने पूरे बालों और स्कैल्प पर अप्लाई करें। करीब 15 मिनट बाद धो लें।