मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार के एक साल पूरा होने पर गृह मंत्री एक रैली को संबोधित करेंगे। अमित शाह रविवार देर रात गुवाहाटी पहुंचे थे। अमित शाह सुरक्षाबल के जवानों और अधिकारियों के साथ मुलाकात भी करेंगे।अमित शाह असम पुलिस को 'प्रेसिडेंट कलर अवार्ड' देंगे। यह उपलब्धि हासिल करने वाला असम दसवां राज्य बन जाएगा। असम पुलिस को यह सम्मान, उग्रवाद से निपटने, अपराध को नियंत्रित करने, कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपने असाधारण प्रदर्शन के लिए दिया जाएगा।अमित शाह ने सोमवार को कहा कि देश में अगली जनगणना ई-जनगणना होगी। यह अगले 25 साल के लिए विकास संबंधी नीतियों को आकार देगी। उन्होंने कहा कि 2024 तक देश में सभी जन्म और मृत्यु को जनगणना से जोड़ दिया जाएगा जो अपने आप अपडेट होता रहेगा। कोरोना महामारी के चलते जनगणना प्रक्रिया में देरी हुई है।