Holi 2023 : हिंदू नववर्ष का आखिरी मास फाल्गुन माह हिंदू धर्म के लिए काफी खास होता है।विभिन्न व्रत त्योहार होने के साथ अंत में पूर्णिमा के दिन होलिका दहन के साथ यह मास समाप्त होता है। इसके साथ ही चैत्र मास शुरू हो जाता है। चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि को रंगों वाली होली खेलती जाती है। हर कोई एक-दूसरे को गले लगाकर अबीर-गुलाल लगाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली के दिन अगर अपनी राशि के अनुसार रंगों का चुनाव करके इसे खेला जाए, तो शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

मेष राशि

मेष राशि के स्वामी मंगल देव है। ऐसे में मंगल देव का रंग लाल है। इसलिए होली वाले दिन मेष राशि के जातक लाल रंग के रंग, गुलाल से होली खेल सकते हैं।

वृषभ राशि

इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है। ऐसे में इस राशि के जातक गुलाबी या फिर हरे रंग से होली खेल सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह होता है। इस राशि के जातक हरे रंग से होली खेल सकते हैं। इसके अलावा हल्का नीला रंग भी ले सकते हैं।

कर्क राशि

इस राशि के स्वामी चंद्रमा है। चंद्र देव को सफेद रंग है। ऐसे में इस राशि के जातक सफेद रंग से होली खेल सकते हैं। इसके अलावा पीला रंग भी चुन सकते हैं। ऐसा करने से करियर में लाभ मिलेगाय़

सिंह राशि

इस राशि के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य है। उन्हें लाल के अलावा पीला रंग पसंद है। इसलिए पीला या फिर लाल रंग से होली खेलना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी।

कन्या राशि

इस राशि के स्वामी बुध ग्रह है। इस रंग के जातक हरा के अलावा बैंगनी या लाल रंग का उपयोग कर सकते हैं। इसे सुख-समृद्धि का रंग माना जाता है।

तुला राशि

इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि के जातक नीला, गुलाबी या फिर हरे रंग से होली खेल सकते हैं। ऐसा करने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि

इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह है। ऐसे में इस राशि के जातक लाल के अलावा मेहरून और बैंगनी कलर से होली खेल सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति देव है। ऐसे में इस राशि के जातक पीले या फिर लाल रंग से खेल सकते हैं। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी भी शनि देव है। ऐसे में इस राशि के जातक नीला, काला जैसे रंगों से होली खेल सकते हैं।

कुंभ राशि

इस राशि के स्वामी शनिदेव है। ऐसे में इस राशि के जातक नीला, काला, पीला, नारंगी आदि रंगों से खेल सकते हैं। लेकिन लाल रंग का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

मीन राशि

इस राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति है। ऐसे में इस राशि के जातक पीला या फिर हरा रंग से होली खेल सकते हैं। इससे शुभ लाभ मिलेगा।