हॉकी विश्व कप में 16 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है।भारत को ग्रुप डीम में इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ रखा गया है।ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका, अर्जेंटीना और फ्रांस के साथ है।पुरुषों के हॉकी विश्व कप 2023 के लिए शेड्यूल का एलान हो चुका है।16 टीमों को चार अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है। भारतीय टीम ग्रुप डी में इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ है।वहीं, ऑस्ट्रेलिया ग्रुप ए में अर्जेंटीना, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी।ग्रुप बी में बेल्जियम, जर्मनी, कोरिया और जापान को रखा गया है।ग्रुप सी में नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, मलेशिया और चिली की टीम है। इस टूर्नामेंट का आयोजन ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 13 जनवरी 2023 से 29 जनवरी 2023 के बीच होगा।भारत इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है।ऐसे में हॉकी रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज भारतीय टीम ने सीधे क्वालीफाई कर लिया है।राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को ग्रुप ए में अर्जेंटीना, फ्रांस और चिली के साथ रखा गया है।पिछली बार की चैंपियन बेल्जियम ग्रुप बी में एशिया की चैंपियन दक्षिण कोरिया, जर्मनी और जापान के साथ है।